Uttarakhand Politics Today : उत्तराखंड में बीएसपी को झटका, हाथी की सवारी छोड़ अब कमल खिलाएंगे सुबोध, बसपा नेता ने समर्थकों संग ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

img

देहरादून। पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बाद अब बसपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का बढ़ता कुनबा यह बता रहा है कि देवभूमि पर होली के साथ मोदी का रंग पूरी तरह चढ़ गया है।

हरिद्वार बाईपास स्थित वेडिंग प्वाइंट में हुए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में नए लोगों का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के पक्ष में गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं को फूल-माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सुबोध राकेश जैसे वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता का आना भाजपा की कोशिशें को और अधिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर कमल का खिलना तय है, लेकिन सर्वसमाज का आशीर्वाद उस जीत के साथ हो, यह भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा सबका साथ-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को साध रही है। इसके तहत राष्ट्र निर्माण की मुहिम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का पार्टी स्वागत कर रही है।

Related News