img

उत्तराखंड का CM कौन हो? विधानसभा चुनाव-2022 से पहले उत्तराखंड में AAP और BJP के बीच पोस्टर वार.

img

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले आप और भाजपा के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से ‘उत्तराखंड का सीएम कौन हो?’ पोस्टर लगाने के बाद विवाद हो गया है। पोस्टर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और आप के मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल के बीच तुलना की गई है। देहरादून के कई जगहों में इस तरह के पोस्टर लगाने के बाद भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया की है।  भाजपा ने सीएम  पुष्कर सिंह धामी की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया है।

देहरादून के थाना रायपुर, नेहरू कॉलोनी, रायवाला और मसूरी में बिजली के खंभों पर आम आदमी पार्टी के होर्डिंग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ऊर्जा निगम और नगरपालिका के अधिकारियों ने पुलिस में दी तहरीर में कहा था कि अज्ञात व्यक्तियों ने नगरपालिका व ऊर्जा निगम के विद्युत पोलों पर आम आदमी पार्टी से संबंधित होर्डिंग लगाए हैं।

इससे विद्युत आपूर्ति  को सुचारु रखने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इससे हादसे की आशंका है तथा बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने से लोक सम्पत्ति को क्षति भी हुई है। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने सार्वजनिक सम्पत्ति नुक़सान निवारण अधिनियम 1984 से संबंधित मामले में मुकेश कुमार पुत्र स्व. सुरेश कुमार निवासी गीतांजलि एनक्लेव दून यूनिवर्सिटी रोड देहरादून, राजेंद्र, कमल बिष्ट पुत्र लवकुश निवासी 126 सहारनपुर रोड, गांधी स्कूल के पास पटेलनगर  को फ़व्वारा चौक नेहरू कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

 

Related News