img

बूथ अध्यक्ष प्रमोद के घर पहुंचे नड्डा, खाया ढोकला.

img

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को अपने कार्यक्रम के तहत मुखिया गली स्थित बूथ अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ता प्रमोद से बात की और ढोकला, सेब खाकर बूथ कार्यकर्ता के यहां नाश्ता किया। इस दौरान प्रमोद पाल की पत्नी ज्योति और सपना भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राखी बांधी।

नड्डा उत्तरी हरिद्वार में वार्ड नंबर तीन दुर्गानगर के क्षेत्र मुखिया गली स्थित बूथ नंबर 12 के भाजपा अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं के साथ ही पाल समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। प्रमोद पाल की पत्नी ज्योति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का तिलक किया। प्रमोद पाल ने शुक्रवार से ही अपने घर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उनके स्वागत के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पसंदीदा ढोकला और पोहा बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ढोकला और सेब खाकर प्रमोद पाल के यहां नाश्ता किया। हालांकि पांच मिनट रुकने के बाद ही यहां से निकल गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, महामंत्री विकास तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैय्यर, अर्चित चौहान, रवि चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related News