img

भारत ने अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए काबुल से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी.

img

नई दिल्ली, अगस्त 21: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात एकदम बदल चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत कई देशों के नागरिक अभी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। देश अपने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भारत भी लगातार अपने नागरिकों को निकालन की कोशिश कर रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत को काबुल से प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है।

15 अगस्त को अफगान राजधानी तालिबान के हाथों में पड़ने के बाद हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन को नियंत्रित करने वाले अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों द्वारा अनुमति दी गई है। सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि काबुल हवाई अड्डे से दो भारतीय विमानों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी जो अभी अमेरिकी सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है।

अमेरिका सेना द्वारा कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं, क्योंकि वे वर्तमान में अपने नागरिकों, हथियारों और उपकरणों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को काबुल से बाहर निकालना है जो अब तालिबान के नियंत्रण में है। भारत दुशांबे(ताजिकिस्तान) और कतर में के जरिए अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रहा है। लगभग 90 यात्रियों के साथ एयर इंडिया की एक उड़ान शीघ्र ही भारत में उतरने की उम्मीद है। इससे पहले भी कुछ नागरिकों को भारत लाया गया है।

 

 

Related News