आषाढ़ मासे : इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

img

डेस्क। आषाढ़ मास की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना वर्षा ऋतु के आगमन का शुभ संकेत देता है। इस महीनें समस्त प्राणियों को गर्मी से निजात मिलती है और सुहाने मौसम की शुरुवात होती है। आषाढ़ मास का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। इस मास के देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का प्रारंभ भी होता है। गुप्त नवरात्र और गुरु पूर्णिमा जैसे पर्व भी इसी मॉस में मनाए जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ का नामकरण पूर्वाषाढ़ और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्र इन्हीं दोनों नक्षत्र के मध्य में रहते हैं। आषाढ़ मास में मेष, सिंह, तुला समेत इन 6 राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाली है। तो आइए जानते हैं आषाढ़ मास में किन राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं और सुख चैन के लिए इस माह कौन से उपाय करने चाहिए ...

मेष

आषाढ़ मास में मेष राशि वालों के करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। इस राशि के जातकों के कई प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। इस अवधि में जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यवसाय में लगे जातकों को अच्छा मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और पारिवारिक जीवन की समस्त परेशानियां छू-मंतर हो जाएंगी।

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातकों पर आषाढ़ मास में भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसेगी और अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातक करियर के क्षेत्र में प्रगति हासिल करने में सक्षम होंगे। प्रतियोगी युवाओं को इस अवधि शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएगी और पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

सिंह

आषाढ़ महीने में सिंह राशि की जातकों को भगवान विष्णु की कृपा से सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवन की पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी और आप सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

कन्या

आषाढ़ महीने में कन्या राशि वाले जातकों के अच्छे दिन आएंगे। जमीन व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरी पेशा जातकों के करियर में तरक्की के योग बनेंगे। भगवान विष्णु की कृपा से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में ख़ुशी एवं सद्भाव का माहौल बनेगा।

तुला

भगवान विष्णु की कृपा से आषाढ़ महीने में तुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। इस माह आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। इस मासआप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर

आषाढ़ मास मकर राशि के जातकों के लिए फलदाई साबित होंगे। अटके धन की प्राप्ति होगी और नौकरी में प्रगति के योग हैं। लव लाइफ शानदार रहेगी। इससे आप ऊर्जावान और खुश नजर आएंगे। आपकी सुख सुविधाओं में भी इजाफा होगा। व्यापारियों को व्यापार में फायदा मिलेगा और धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
 

Related News