Total Solar Eclipse : जाने समय और प्रभाव, अमेरिका में सूर्य ग्रहण को लेकर क्यों चिंतित हैं लोग?

img

प्रभात वैभव डेस्क। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो दुनिया के कई हिस्‍सों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में नजर आएगा। सोमवार को लगने वाले सूर्य ग्रहण की अवधि बहुत लंबी होगी। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण अमेरिका में दोपहर 1:27 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू होगा और 3:35 बजे खत्म होगा। इस दौरान लगभग 7 मिनट तक पूरी धरती अंधकार में डूब जाएगी।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा। इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।

ख़बरों के मुताबिक़ पूर्ण सूर्य ग्रहण के प्रभाव को लेकर अमेरिका में लोग चिंतित हैं। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार अमेरिका में सूर्य की हानिकारकर किरणें सबसे ज्यादा प्रभावी रहेंगी। सूर्य ग्रहण को लेकर इस आधुनिक देश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कई राज्यों में ग्रहण वाले दिन सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने नागरिकों को घर में ही रहने की अपील की है, ताकि सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा जा सके। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण के समय लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका के विपरीत भारत में लोग बिल्कुल निश्चिंत हैं। बताते चलें की यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए भारतीयों पर इस सूर्य ग्रहण का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में इसका धार्मिक इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत में ग्रहण का धार्मिक महत्व होता है।  इस दौरान लोग पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य करते हैं। 

Related News