बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी को लगा करारा झटका, कई दिगग्ज नेता इस पार्टी में हुए शामिल
आप के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुपरवाण शास्त्री, सुनील थपलियाल, वीएस पंवार, संतोष दिक्षित, आचार्यकांत कुपरवाण, धनवीर सिंह अमित गुप्ता,
नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेता और कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। आप के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुपरवाण शास्त्री, सुनील थपलियाल, वीएस पंवार, संतोष दिक्षित, आचार्यकांत कुपरवाण, धनवीर सिंह अमित गुप्ता, विजय गुप्ता अजय थापा प्रदीप सिंह रावत, बालकृष्ण सेमवाल, मनजीत सिंह, यशवंत सिंह नेगी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मोहित उनियाल, प्रदेश संगठन महामत्री विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी रिता पुष्पवाण, मनीष यादव, राहुल सैनी उम्मेद बोरा आरिफ अली आशिक अली शुभम कांबोज आदि उपस्थित रहे।