30 सितम्बर 2020 राशिफल: क्या कहते है आज आपके भाग्य के सितारे, जानने के लिए पढ़े अपना राशिफल
बुधवार, 30 सितम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं,
ज्योतिष।। आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, बुधवार, 30 सितम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन धनहानि और यशहानि होने की संभावना है, जिससे मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। परिजनों के साथ घूमने जाएं और शांतिपूर्ण दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानी पहुंच सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी।
सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं।
तुला राशि :- आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर से मिलना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस न लगे। परिवार में मामलू बात पर विवाद हो सकता है।
मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्चा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें।
कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है एवं कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपके अनुरूप कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा।