Prabhat Vaibhav,Digital Desk : टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सफेद रंग की ड्रेस में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। आमना का यह ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ सफेद रंग की ड्रेस में कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं। फैंस भी उनके ग्लैमरस लुक की तारीफ कर रहे हैं। आमना भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं।

आमना शरीफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री की खूबसूरती और बोल्ड स्टाइल देखने को मिल रहा है।

आमना शरीफ ने सफेद रंग की हाई स्लिट वाली ड्रेस पहनी है। उन्होंने बोल्ड मेकअप से अपना लुक पूरा किया है। आमना शरीफ का यह स्टाइल उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

आमना शरीफ को सीरियल 'कहीं तो होगा' से प्रसिद्धि मिली। इस सीरियल में उन्होंने कशिश का किरदार निभाया था। उन्हें अपने अभिनय के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला।

आमना शरीफ 40 साल की हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और आत्मविश्वास को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए योग और व्यायाम करती हैं।




