
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : इस साल रक्षाबंधन पर 95 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस रक्षाबंधन से क्या लाभ होंगे, साथ ही जानिए रक्षाबंधन पर भद्रा कब तक रहेगी। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को है। यदि सोने या चांदी की राखी है तो पहले राखी को धागे से बांधें और फिर उसके ऊपर धातु की राखी पहनाएं।
95 साल बाद राखी का त्योहार एक ही दिन, समय, नक्षत्र और योग में मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, राखी का त्योहार 1930 में शनिवार, 09 अगस्त को मनाया गया था। उस दिन भी यही योग और नक्षत्र बन रहा है। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा।
इस बार रक्षाबंधन पर तीन बेहद शुभ और फलदायी योग बन रहे हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। 9 अगस्त को 'सौभाग्य योग' रहेगा, जो 10 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे तक रहेगा और इस दौरान किए गए धार्मिक कार्य विशेष फलदायी होंगे। इसके बाद 'शोभन योग' शुरू होगा, जो घर में सुख-समृद्धि और आनंद का संचार करता है। 10 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक 'सर्वार्थ सिद्धि योग' रहेगा, जिसमें किया गया हर शुभ कार्य सफलता की ओर ले जाता है।