
Prabhat Vaibhav, Digital Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज चेनाब का उद्घाटन किया। उन्होंने चेनाब पुल का निरीक्षण किया और इसे बनाने वाले मजदूरों से बात की। इसी ट्रैक पर बने अंजी पुल का भी उद्घाटन किया। यह देश का पहला रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टे तकनीक पर बना है।
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Chenab bridge - the world’s highest railway arch bridge. Lt Governor Manoj Sinha, CM Omar Abdullah and Railway Minister Ashwini Vaishnaw also present.#KashmirOnTrack
— ANI (@ANI) June 6, 2025
(Video: DD) pic.twitter.com/Jv4d5tLOqW
यह ऐतिहासिक पुल न केवल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा, बल्कि इस क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। प्रधानमंत्री आज जम्मू-कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल रेल पुल अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा फहराया।
यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल माना जाता है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चिनाब ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर (लगभग 1,178 फीट) है, जो एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। स्टील और कंक्रीट से बना यह पुल न केवल इंजीनियरिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेल द्वारा जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में शामिल इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने इस अभूतपूर्व इंजीनियरिंग परियोजना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।
चिनाब पुल भूकंप और तेज़ हवाओं को झेलने में सक्षम है
1,315 मीटर लंबा यह पुल भूकंप और तेज़ हवाओं को झेलने में सक्षम है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल मार्ग का हिस्सा है और इसके चालू होने से जम्मू से कश्मीर घाटी तक रेल संपर्क में बड़ा बदलाव आएगा।