Prabhat Vaibhav,Digital Desk : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर मीडिया में काफी चर्चा रही, लेकिन खुद दिग्विजय सिंह ने इसे सहज और आत्मीय बताया।
लालू यादव से मिलकर निकलते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “लालू जी मेरे सीनियर हैं, बड़े भाई जैसे हैं। वे मुझे प्यार से 'दिग्विजय यादव' कहते हैं। आज मैं अपने बड़े भाई से मिलने आया था, बस इतनी सी बात है।” उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से स्वास्थ्य संबंधी बातें हुईं।
पटना हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, चंदन बागची, पार्टी प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा, अभय दुबे, राजेश राठौड़, सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
एयरपोर्ट से वे सीधे अखिलेश सिंह के साथ लालू प्रसाद के आवास पहुंचे। यह मुलाकात न सिर्फ सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी बल्कि नेताओं के पुराने रिश्तों की गर्माहट भी दिखाई दी।
दिग्विजय सिंह रविवार को फुलवारीशरीफ में आयोजित सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे। वहां वे सेवा दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने के दिशा में संवाद करेंगे।
_2123119148_100x75.jpg)
_228352366_100x75.jpg)
_277512739_100x75.jpg)
_532736783_100x75.jpg)
_1033033344_100x75.jpg)