img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : पेड़-पौधों की हरियाली मानसिक शांति देती है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो न केवल तन-मन को बल्कि धन को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पौधों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों का जिक्र है जो दुर्भाग्य और वास्तु दोष को दूर करने में कारगर माने जाते हैं। इतना ही नहीं, ये पौधे घर में लगाने पर चुंबक की तरह धन को अपनी ओर खींचते हैं।

क्रासुला: इसे घर में लगाते ही पैसों की कमी दूर हो जाती है। इसे जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिक्कों जैसी छोटी पत्तियों वाला यह पौधा धन को आकर्षित करने की शक्ति रखता है।

तुलसी: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी रोजाना पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

बांस: घर में बांस का छोटा सा पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु ही नहीं बल्कि फेंगशुई में भी इस पौधे को बहुत शुभ माना गया है। घर की पूर्व दिशा में इसे लगाने से धन-समृद्धि में बहुत तरक्की मिलती है।

स्नेक प्लांट: वास्तु विशेषज्ञ अनीष व्यास कहते हैं कि घर में स्नेक प्लांट रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही अगर आप इसे स्टडी रूम में रखते हैं तो इससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही स्नेक प्लांट को लिविंग रूम और बेडरूम में भी रखा जा सकता है।

मनी प्लांट: यह पौधा धन को आकर्षित करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो धन, वैभव, सुख, सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए आपको अपने घर में यह पौधा जरूर लगाना चाहिए। जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होगा, आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।