 
                                                
                                                Prabhat Vaibhav,Digital Desk : एक्ट्रेस खुशी कपूर इन दिनों काम से दूर छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का बिकिनी लुक देखने को मिला।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अब अभिनेत्री बन गई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी दोस्त ओरी के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अब उन्होंने इसकी एक झलक भी फैन्स को दिखा दी है।

ख़ुशी कपूर अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बीच वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस लंबे समय बाद बिकिनी अवतार में नजर आईं। जिसमें वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

फोटो में खुशी कपूर ने ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है। जिस पर छोटे-छोटे फूल बने होते हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को बन, चमकदार बाल और चश्मे के साथ पूरा किया।

एक फोटो में खुशी कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में खुशी मैक्सी ड्रेस पहने हुए भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ख़ुशी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बहन हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर उनकी बहन हैं। ख़ुशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'द आर्चीज़' से की थी। इसके बाद वह जुनैद खान के साथ 'लवयापा' में भी नजर आईं।
 
                     
                      
                                         
                                 
                                    _380322998_100x75.jpg)




