
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : सनातन धर्म में हर पर्व का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इन्हीं पर्वों में से एक कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव की पूजा और व्रत के लिए विशेष माना जाता है। इस वर्ष कालाष्टमी 20 मई, 2025 को मंगलवार के दिन मनाई जा रही है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना के साथ विशेष दान का भी विधान है। माना जाता है कि राशि अनुसार दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
कालाष्टमी पर करें राशि अनुसार ये दान:
मेष राशि: लाल वस्त्र दान करें।
वृषभ राशि: सफेद रंग की वस्तुएं दान करें।
मिथुन राशि: उड़द की दाल दान करना शुभ।
कर्क राशि: सफेद वस्त्र दान करें।
सिंह राशि: गुड़ और चना दान करें।
कन्या राशि: साबुत उड़द का दान करें।
तुला राशि: चावल का दान शुभ फलदायी।
वृश्चिक राशि: लड्डू दान करें।
धनु राशि: शहद का दान करें।
मकर राशि: काले तिल दान करें।
कुंभ राशि: काली उड़द दान करें।
मीन राशि: हल्दी का दान करें।
मान्यता है कि राशि के अनुसार सही वस्तु का दान करने से भगवान काल भैरव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और साधक के जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।