img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : देश में राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं, खासकर वोटों में धांधली के आरोपों को लेकर। इस बीच, इंडिया टुडे सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इसमें जनता से कई तरह के सवाल पूछे गए, जिनमें यह भी शामिल था कि मौजूदा समय में कौन सा नेता पीएम उम्मीदवार के लिए उपयुक्त होगा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ज्यादा 52 फीसदी वोट मिले। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री के लिए नंबर वन पसंद हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं, जिन्हें कुल 25 फीसदी वोट मिले हैं।

राहुल गांधी दूसरे स्थान पर ज़रूर हैं, लेकिन पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच का अंतर बहुत बड़ा नज़र आ रहा है। इसके अलावा, इस सूची में अमित शाह, अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ और ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है, जिन्हें 2-2 प्रतिशत वोट मिले हैं। सबसे आखिर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है, जिन्हें जनता का सिर्फ़ 1 प्रतिशत वोट मिला है। ये आँकड़े साफ़ करते हैं कि पीएम मोदी अभी भी देश की जनता के दिलों में जगह बनाए हुए हैं और जनता उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहती है।

पीएम मोदी के कामकाज पर सर्वे
इंडिया टुडे सी-वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में भी लोगों से पीएम मोदी के कामकाज के बारे में पूछा गया। इस लिहाज से अगस्त महीने में 58% लोगों ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी का काम पसंद आया। वहीं, साल 2024 के अगस्त महीने में 59% लोगों ने पीएम मोदी के काम की तारीफ की। इस हिसाब से 1 साल में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। आज की तारीख में सर्वे के मुताबिक 26% लोग पीएम मोदी के काम को अच्छा नहीं कह रहे थे। वहीं, साल 2024 में 22% लोग ऐसे थे जो पीएम मोदी के काम को सही नहीं ठहराते थे। इसके अलावा, 2025 में अब तक 13% लोगों ने पीएम मोदी के काम को औसत माना, जबकि साल 2024 में 15% लोगों ने पीएम मोदी के काम को औसत माना।

           

मोदी सर्वे mood of the nation survey इंडिया टुडे सर्वे पीएम मोदी लोकप्रियता नरेंद्र मोदी समर्थन राहुल गांधी सर्वे मोदी बनाम राहुल 2025 चुनाव प्रधानमंत्री उम्मीदवार मोदी का कामकाज मोदी पर जनता की राय मोदी सर्वे रिजल्ट mood of the nation 2025 पीएम मोदी vs राहुल गांधी political survey india मोदी जनता की पसंद लोकसभा चुनाव 2025 politics news modi popularity राहुल गांधी पीएम उम्मीदवार सर्वे रिपोर्ट इंडिया नरेंद्र मोदी न्यूज इंडिया टुडे सी वोटर प्रधानमंत्री सर्वे मोदी लहर 2025 जनता का मूड modi survey result Indian politics news mood of nation survey 2025 मोदी बनाम विपक्ष पीएम मोदी सर्वे जनता की राय मोदी rahul gandhi popularity लोकसभा चुनाव सर्वे मोदी लोकप्रियता सर्वे मोदी पर सर्वे rahul gandhi vs modi mood of nation survey august 2025 मोदी कामकाज रिपोर्ट जनता की राय 2025 इंडिया टुडे न्यूज सी वोटर सर्वे रिजल्ट मोदी राहुल गैप मोदी नंबर वन पसंद मोदी पर जनता की पसंद मोदी के काम पर सर्वे opposition vs modi modi rahul survey result