
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस निधि तापड़िया और पृथ्वी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें टोनी कक्कड़ के एक गाने में भी कास्ट किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने अभिनय से जुड़े अन्य कार्य भी किये हैं।

निधि को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। निधि पंजाबी गानों में भी नजर आ चुकी हैं।

महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली तापड़िया एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने मशहूर टीवी शो सीआईडी में काम किया है।

वह 16 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। वह कई संगीत वीडियो का भी हिस्सा रही हैं।

13 सितंबर 1997 को जन्मी निधि एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो लोकप्रिय पंजाबी गाने जट्टा कोका और याद करके में दिखाई दी हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
