
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार परमाणु हथियार नहीं है। तो कौन सा हथियार सबसे शक्तिशाली है और किन देशों के पास है? आइए जानें।
अगर कभी ये सवाल पूछा जाए कि दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार कौन सा है तो हम परमाणु बम का नाम लेंगे। क्योंकि दुनिया इस शक्तिशाली बम से होने वाली तबाही को एक बार देख चुकी है, जब अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे। इस कहानी को दशकों बीत चुके हैं, लेकिन इसके निशान अभी भी ताजा हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि परमाणु हथियार ही सबसे घातक नहीं हैं, बल्कि दुनिया में इससे भी ज्यादा खतरनाक हथियार हैं, आइए जानते हैं।

दुनिया का सबसे खतरनाक और जानलेवा हथियार परमाणु बम नहीं बल्कि हाइड्रोजन बम है। यह किसी भी परमाणु बम से 1000 गुना ज़्यादा शक्तिशाली है।

जब 6 अगस्त को जापान पर परमाणु बम गिराया गया तो लगभग 140,000 लोग मारे गये और 70 शहर नष्ट हो गये।

अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हाइड्रोजन बम अगर फट जाए तो कितनी तबाही मचा सकता है। एक छोटा सा देश भी तबाह हो सकता है।

हाइड्रोजन बम भी सूर्य के केंद्र की तरह ही काम करता है। यह लगातार विस्फोटों के ज़रिए गर्मी पैदा करता है।

हाइड्रोजन बम तीन चरणों में फटता है। पहले दो चरणों में पाँच मिलियन डिग्री सेल्सियस की गर्मी पैदा होती है, जो इसके मुख्य रिएक्टर को विस्फोट करने में मदद करती है।

जब यह विस्फोट होता है तो इतनी रोशनी पैदा होती है कि कोई भी व्यक्ति अंधा हो सकता है। इसकी शक्ति सूर्य की रोशनी जितनी ही होती है।

दुनिया में केवल कुछ ही देशों के पास हाइड्रोजन बम हैं। ये देश हैं अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान और इजरायल।