Prabhat Vaibhav,Digital Desk : सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'ऐसा देश है मेरा' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी', 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' और मल्लिका ए किचन ऑन एयर जैसे शोज में काम किया है।

इसके अलावा उन्होंने निर्देशक अली इम्तियाज की फिल्म 'जब वी मेट' में भी काम किया है।

सौम्या टंडन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। वह अभिनय और होस्टिंग दोनों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं।

सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और 2006 में वह "फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनर अप" रहीं। उन्होंने विभिन्न ब्रांडों के लिए कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है।

भाभीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। सौम्या की ग्लोइंग स्किन हो या फिट बॉडी, लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रेरित करती है।

सौम्या कहती हैं कि वह अपने खाने में चीनी, शहद या गुड़ को शामिल नहीं करती हैं। उनका कहना है कि इन चीजों से शरीर को कोई फायदा नहीं होता।
_1234952352_100x75.jpg)
_661663762_100x75.jpg)
_1756489791_100x75.jpg)
_1783107816_100x75.jpg)
_671246861_100x75.jpg)