Prabhat Vaibhav,Digital Desk : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लंबे समय बाद भी खत्म नहीं हुआ है। इसे लेकर कई देशों में हंगामा मचा हुआ है। दुनिया के कई बड़े नेताओं ने युद्ध रोकने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले में दखल दिया है। ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की सोमवार (18 अगस्त) को मुलाकात करेंगे। इससे पहले ट्रंप यूक्रेन को करारा झटका दे चुके हैं।
कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप की पहल पर अमेरिका यूक्रेन की मदद करना चाहता है, लेकिन यहाँ मामला अलग है। अमेरिका हमेशा की तरह यहाँ भी दोहरी रणनीति अपना रहा है। पहले उसने यूक्रेन को युद्ध लड़ने के लिए हथियार दिए और अब कह रहा है कि युद्ध को शांत करने के लिए शर्तें माननी होंगी।
डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन पर रखी ये शर्तें
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, "अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की चाहें तो युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें माननी होंगी। उन्हें क्रीमिया छोड़ना होगा और इसके साथ ही यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा।" क्रीमिया लंबे समय से विवादों में रहा है, लेकिन फिलहाल यह रूस के नियंत्रण में है। उसने 2014 में क्रीमिया पर नियंत्रण कर लिया था। हालाँकि, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत क्रीमिया यूक्रेन का हिस्सा है।
डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात
पुतिन और ट्रंप शुक्रवार (15 अगस्त) को अलास्का में मिले। इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर करीब 3 घंटे तक बातचीत चली। इसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान किसी बड़े सवाल का जवाब नहीं मिला। ट्रंप ने यह जरूर कहा कि मुलाकात सकारात्मक रही। हम कई मुद्दों पर सहमत हुए, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।
-1776942988194_v_362894058_100x75.jpg)

-1776916698847_v_443511302_100x75.jpg)

