बड़ी खबर: इमामबाड़ा जा रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम
शनिवार की रात में स्थानीय मुस्लिम सम्प्रदाय के कुछ धार्मिक लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते मास्क पहनकर इमामबाड़ा की ओर जा रहे थे।
बिहार।। मधुुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव में इमामबाड़ा जा रहे लोगों पर नगर थाना पुलिस के लाठी चार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर अंधेरे में लाठी चार्ज करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। रविवार की सुबह से ही रहिका- मधुबनी मुख्य सड़क को उत्तेजित ग्रामीणों ने जाम कर दिया है।
सूचनानुसार शनिवार की रात में स्थानीय मुस्लिम सम्प्रदाय के कुछ धार्मिक लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते मास्क पहनकर इमामबाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पुलिस गश्ती दल उधर से गुजर रहा था। पुलिस दल ने इमामबाड़ा जा रहे लोगों से पूछताछ की। कहते हैैं कि माकूूूल जबाब देेेनन के वाबजूद पुलिस ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई पर ग्रामीण गोलबंद हुए। वातावरण उग्र होता गया।
सुबह होते ही रहिका- मधुबनी मुख्यमार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। जाम स्थल पर वरीय पदाधिकारी पहुंच चुके हैं। स्थिति नियंत्रण में है। उत्तेजित ग्रामीण दोषी को सजा देने की मांग कर रहे है। स्थानीय प्रशासन लोगों से वार्ता कर स्थिति नियंत्रित करने में जुटा है। लोगों का कहना है नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कुछ पूछे लोगों पर डंडे बरसाने लगी। हल्ला होने पर ग्रामीण जुटने लगे तो पुलिस वहां से निकल गई।
लोग इस बात को लेकर आक्रोशित हैं कि रहिका थाना क्षेत्र में नगर थाना की पुलिस ने किस अधिकार से कार्रवाई की। स्थानीय प्रशासन अलर्ट है। रहिका बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव, CO रामप्रवेश प्रसाद व थानाध्यक्ष राहुल कुमार स्थानीय लोगों से वार्ता कर मामला सुलझाने में जुटे हैं