img

BJP workers staged a sit-in at five block-zone offices including Karandih, Mange | भाजपाइयों ने करनडीह, मानगाे समेत पांच प्रखंड-अंचल कार्यालयों पर दिया धरना

img

जमशेदपुर13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मानगो में आयोजित धरना में शामिल भाजपा नेता डॉ. दिनेशानंद व अन्य। - Dainik Bhaskar

मानगो में आयोजित धरना में शामिल भाजपा नेता डॉ. दिनेशानंद व अन्य।

  • राज्य सरकार के खिलाफ बनाई मानव शृंखला

भाजपा महानगर कमेटी ने राज्य में गिरती विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार व वादाखिलाफी समेत अन्य मुद्दाें काे लेकर शनिवार काे करनडीह, मानगाे, पटमदा, बाेड़ाम व पाेटका प्रखंड कार्यालयों पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

करनडीह प्रखंड कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाई। इसमें सांसद विद्युतवरण महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यपाल के नाम बीडीओ को मांग पत्र सौंपा। मानगाे अंचल कार्यालय के समक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गाेस्वामी समेत कई कार्यकर्ता धरना पर बैठे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा- हेमंत सरकार में डेढ़ वर्षों में बालू का अवैध उठाव, बेरोजगारी, खनिज संपदा की लूट, राजस्व नुकसान, भ्रष्टाचार, अपराध, आदिवासी व दलित समाज का उत्पीड़न बढ़ा है। दिनेशानंद ने कहा- हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। हेमंत 5 लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। लेकिन, आज प्रदेश में फिर से उग्रवाद सक्रिय हो गया है। धरना में पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, अभय सिंह, विनोद सिंह, मोचीराम बाउरी, देवेंद्र सिंह, भरत सिंह, अनिल मोदी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं…
Related News