कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि हिमाचल प्रदेश में सीएम कौन होगा। कांग्रेस के पास 40 विधायकों का बहुमत है।

इस बीच कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के कुछ विधायक के कांग्रेस में शामिल होने के संपर्क में होने का दावा कर हलचल मचा दी है। हिमाचल में कांग्रेस को 43 विधायकों का समर्थन हासिल है। इसमें 3 निर्दलीय शामिल हैं। साथ ही भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के साथ आ सकते हैं।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। आधिकारिक घोषणा शाम तक होगी। वहीं मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के उप मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार, हॉली लॉज (वीरभद्र सिंह का निवास) को इस बार मुख्यमंत्री पद नहीं मिलेगा। ऐसे में कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर होती दिख रही हैं।
_723589652_100x75.jpg)



