img

Haridwar Call Girls Arrested : होटलों और स्टेशन एरिया में छापे, पकड़ी गईं दस कॉल गर्ल्स, जानिए

img

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन रोड और कई होटलों में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी में दस कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनका चालान कर दिया है। पुलिस इनके संपर्क में आए लोगों की जांच पड़ताल कर रही है।

रेलवे स्टेशन रोड पर खड़ी कॉल गर्ल्स यात्रियों और स्थानीय लोगों को गंदे इशारे कर रही थीं। पकड़ी गईं लड़कियों में ज्वालापुर, कनखल, बहादराबाद और सिडकुल की रहने वाली हैं। इनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की मानें तो ये धंधा काफी समय से चल रहा था और इससे स्थानीय माहौल भी खराब हो रहा था। ग्राहकों को आसपास के होटलों में ले जाया जाता था। पुलिस ने सूचना पर एक्शन लेते हुए इनकी गिरफ्तारी की है। नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि करीब दस लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी का चालान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी रेड जारी रहेगी, उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की।

Related News
Latest News
img
img
img
img
img