पत्नी संग हनीमून पर पहुंचे पति के छूटे पसीने, सुरक्षा के लिए साथ रखे 4 खूंखार बॉडीगार्ड; वीडियो देख लोटपोट हुए लोग
शादी के बाद अमूमन कपल्स दुनिया की भीड़भाड़ से दूर खूबसूरत वादियों में एक-दूसरे के साथ अकेले क्वालिटी टाइम बिताने (Haniymoon) के लिए जाते हैं। इस बेहद खास और निजी पलों में सिर्फ पति और पत्नी ही होते हैं, जो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को एन्जॉय करते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर हनीमून का एक ऐसा अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक ट्रिप पर अकेले नहीं, बल्कि हथियारों से लैस 3 से 4 हट्टे-कट्टे बॉडीगार्ड्स को साथ लेकर पहुंचा है।
डर-डरकर डांस और कड़े पहरे में रोमांस!
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के बीच वेकेशन एन्जॉय कर रहा है। पति अपनी पत्नी के साथ कभी गानों पर डांस कर रहा है, तो कभी अलग-अलग रोमांटिक पोज दे रहा है।
लेकिन इस पूरे रोमांस के बीच सबसे मजेदार बात यह है कि कपल के ठीक पीछे और आसपास काले चश्मे पहने हुए भारी-भरकम बॉडीगार्ड्स मुस्तैद खड़े हैं। यहां तक कि एक सुरक्षाकर्मी के हाथ में हथियार (Weapon) भी साफ नजर आ रहा है। पोज देते और पत्नी संग घूमते वक्त भी पति के चेहरे पर एक अजीब सा डर साफ झलक रहा है, मानों उसे डर हो कि कहीं पीछे से कोई उस पर हमला न कर दे।
राजा रघुवंशी हत्याकांड और 'नीला ड्रम' कांड का खौफ!
भले ही यह वीडियो केवल मनोरंजन और रील बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, लेकिन इसके पीछे की वजह देश में हाल ही में घटी कुछ वास्तविक और चर्चित आपराधिक घटनाओं से जुड़ी है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में देश भर में राजा रघुवंशी हत्याकांड, केतन मर्डर केस और 'नीला ड्रम वाला कांड' जैसी खौफनाक घटनाएं सुर्खियों में रही हैं।
इन सभी मामलों में हैरान करने वाली बात यह थी कि पत्नियों या मंगेतरों ने ही मिलकर अपने पार्टनर्स की जान ले ली थी। इसी मौजूदा माहौल पर तंज कसते हुए और 'जान है तो जहान है' की कहावत को चरितार्थ करते हुए इस कपल ने यह मजेदार रील शूट की है।
सोशल मीडिया पर आया कमेंट्स का सैलाब, यूजर बोले— 'नो रिस्क'
इस वीडियो को @dontwaityz नामक पॉपुलर इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया लहजे में लिखा गया है, "आजकल के माहौल को देखकर बॉडीगार्ड लेकर पहुंचा पति हनीमून मनाने।" अपलोड होने के बाद से ही इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं:
-
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "यह इस सदी का सबसे समझदार और दूरदर्शी पति है।"
-
दूसरे यूजर ने मीम स्टाइल में लिखा, "बाबूराव का स्टाइल है... बाबा लाइफ में कोई रिस्क नहीं लेने का।"
-
वहीं एक अन्य यूजर ने देश के मौजूदा हालात पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "यह मनोरंजन के साथ-साथ भारत की वर्तमान स्थिति का एक सटीक और कड़वा आईना भी है।"