Welcome To The Jungle Records: बॉक्स ऑफिस पर आया 'वेलकम टू द जंगल' का तूफान, पहले ही दिन ध्वस्त किए 9 बड़े रिकॉर्ड्स
मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो जबरदस्त बज बना हुआ था, वह पहले दिन की कमाई में साफ तब्दील होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर बताया जा रहा है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ धुआंधार ओपनिंग की है, बल्कि एक ही दिन में 9 बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं।
Paid Preview और ओपनिंग डे को मिलाकर कमाए 19 करोड़
अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसी भारी-भरकम स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी सफलता की स्क्रिप्ट लिख दी थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज से ही 3.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को अपने पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह 'वेलकम टू द जंगल' का पहले दिन का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा है।
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन बनाए ये 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स:
-
रिकॉर्ड 1: फिल्म ने सिर्फ पेड प्रीव्यू से ₹3.75 करोड़ कमाकर इस साल (2026) पेड प्रीव्यू से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म का तमगा हासिल किया।
-
रिकॉर्ड 2: शानदार ओपनिंग के साथ यह साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
-
रिकॉर्ड 3: इस फिल्म ने हालिया रिलीज 'कॉकटेल 2' समेत साल की 29 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
-
रिकॉर्ड 4: फिल्म ने खुद अक्षय कुमार की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' के ओपनिंग डे कलेक्शन (18.31 करोड़ रुपये) को मात दे दी है।
-
रिकॉर्ड 5: यह साल 2026 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।
-
रिकॉर्ड 6: 'वेलकम टू द जंगल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के करियर की 'टॉप 10 ओपनर्स' फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह बहुत ही मामूली अंतर से 'हाउसफुल 4' से पीछे रही।
-
रिकॉर्ड 7: पोस्ट-कोविड (कोरोना काल के बाद) के दौर में यह अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी कॉमेडी ओपनर साबित हुई है। इस मामले में यह केवल 'हाउसफुल 5' (24.35 करोड़) से पीछे है।
-
रिकॉर्ड 8: इस फिल्म ने साल 2007 में आई अपनी ओरिजिनल कल्ट क्लासिक फिल्म 'वेलकम' के ओपनिंग डे कलेक्शन (3.35 करोड़) को कोसों पीछे छोड़ दिया है।
-
रिकॉर्ड 9: इसके साथ ही इसने साल 2015 में आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त 'वेलकम बैक' के पहले दिन के कलेक्शन (14.50 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
30 दिग्गजों की टोली ने बड़े पर्दे पर लगाया कॉमेडी का तड़का
आपको बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' आइकॉनिक 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। निर्देशक अहमद खान ने इस बार दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर 30 से ज्यादा मशहूर कलाकारों की फौज उतारी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे मंझे हुए सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। वीकेंड होने के कारण शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और बड़ा उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।