
रांची4 घंटे पहले
रांची में शनिवार की सुबह सामान्य रूप से बादल छाएं हैं। इसके साथ ही हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची में पूरे दिन मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे।
सावन का महीना अब दो दिन बचा है। इस दौरान झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। 22 अगस्त तक झारखंड के हर जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्णिमा के दिन मध्य झारखंड, उत्तरी झारखंड और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के जिले में तेज बारिश और वज्रपात के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल रांची, खूंटी, कोडरमा, बोकारो, रामगढ, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, पलामू, गढ़वा, धनबाद में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र झारखंड और दक्षिण बिहार के उपर अपना प्रभाव दिखा रहा है।वहीं एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण गुजरात में बना हुआ है। इसका प्रसार झारखंड तक देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।
रांची में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है
रांची में शनिवार की सुबह सामान्य रूप से बादल छाएं हैं। इसके साथ ही हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची में पूरे दिन मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे का वेदर अपडेट
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानूसन की स्थिति कमजोर रही। राज्य में कई स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 82.6 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया।