लखनऊ में झगड़े के बाद पत्नी ने दांत से पति की काटी जीभ, पुलिस जाँच में जुटी

img

लखनऊ, 27 जनवरी। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की दांत से जीभ काट ली। जुबान कटकर गिर गई। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।Wife bites husband tongue with her teeth

प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि गिरफ्तार सलमा ने बताया कि वह राधाग्राम कॉलोनी में रह रही है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है और अलग रह रहे हैं, जबकि दोनों बच्चे मुन्ना के साथ रह रहे हैं।

26 जनवरी पर सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची, जहां दोनों को एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। सलमा ने मौका पाकर मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि जीभ नीचे पड़ी हुई है और मुन्ना तड़प रहा है। घायल मुन्ना को आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Kuldeep Singh Sengar unnao rape case : हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत आदेश में संशोधन, जानिए

14 वर्षीय युवती को सुनसान जगह ले गया शख्स, फिर 3 और साथियों को बुलाकर किया गैंगरेप

सऊदी अरब के जिस होटल में रहते हैं रोनाल्डो उसका किराया जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Related News