img

जमशेदपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साल वृक्ष पर राखी बांधती पद्मश्री जमुना टुडू और वन सुरक्षा समिति की सदस्य। - Dainik Bhaskar

साल वृक्ष पर राखी बांधती पद्मश्री जमुना टुडू और वन सुरक्षा समिति की सदस्य।

घाटशिला के चाकुलिया में रक्षा बंधन अनोखे तरीके से मनाया गया। हमारी सांसों की डोर लंबी रहे, इस संकल्प से लेडी टार्जन के रूप में विख्यात पद्मश्री जमुना टुडू और उनकी वन सुरक्षा समितियों की महिलाओं ने 6 गांवों में साल वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा। जमुना टुडू ने ग्रामीणों से कहा- पेड़-पौधे ऑक्सीजन के वाहक हैं, इनकी रक्षा पहला कर्तव्य है। जब तक हमारी सांसें चलती रहेंगी, इन्हें किसी हाल में कटने नहीं दिया जाएगा।

  • 1998 में शादी के बाद ओडिशा से चाकुलिया स्थित ससुराल पहुंचीं। उस समय पेड़ों की कटाई हो रही थी।
  • जमुना ने आवाज उठाई और जंगल बचाने के अभियान में निकल पड़ीं।
  • जंगल माफिया से उन्हें धमकियां मिलने लगीं, लेकिन वे पीछे नहीं हटीं। 2004 में वन सुरक्षा समिति बनाई।

खबरें और भी हैं…