पंजाब: BJP अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, करोना काल में कर रहे थे ये काम
आरोप है कि दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चालीस-पचास सहयोगियों के साथ एक सभा की थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पठानकोट।। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और अनेक सहयोगियों के खिलाफ करोना नियमों की अवहेलना का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पठानकोट पुलिस थाना ने दर्ज किया है।
आरोप है कि दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने चालीस-पचास सहयोगियों के साथ एक सभा की थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष का भी नाम है और बाकी के अज्ञात हैं। इन लोगों पर करोना नियमों की अवहेलना के साथ-साथ धारा 144 की अवहेलना का भी आरोप है।
उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में इससे पहले भी राजनीतिक लोगों पर करोना नियमों की अवहेलना के मामले दर्ज हो चुके हैं। तब भी लोग नहीं मानते। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों किसानों के धरने भी चल रहे हैं।