img

Rahul Gandhi Visit Manipur : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 और 30 जून को मणिपुर जाएंगे, पार्टी ने ट्वीट कर दी जानकारी

img

(दो दिवसीय दौरा)

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी इसी महीने 29 और 30 जून को पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर का दौरा करेंगे। मंगलवार शाम को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि राहुल गांधी 29 से 30 जून को मणिपुर दौरे पर होंगे। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान मणिपुर की राजधानी इंफाल और चूराचांदपुर में जाएंगे। इस दौरान वो सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मणिपुर में 3 मई को जातीय हिंसा फैलने के बाद से अब तक 120 से अधिक लोगों की जान चली गई है। वहीं 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा हिंसा में बड़े पैमाने पर घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

मणिपुर में 3 मई को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी थी। अभी भी राज्य में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय सेना ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। बीते मई महीने से मणिपुर में फैली हिंसा को खत्म करने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है।भारतीय सेना ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मणिपुर में महिला एक्टिविस्ट्स जानबूझकर सड़कों को रोक कर रही हैं और सुरक्षा बलों के ऑपरेशंस में इंटरफेयर कर रही हैं। सेना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऐस कई मामले दिखाए गए हैं, जहां महिलाएं आर्मी ऑपरेशन के दौरान इंटरफेयर कर रही हैं।

Related News