UP में नहीं थम रहे दुष्कर्म के मामले, एक नाबालिग के साथ हुआ बलात्कार
पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बुधवार को बताया ग्रेटर शहर के बीच थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव में एक खाली पड़े प्लॉट में एक दंपति अपना छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं।
नोएडा, 27 अगस्त।। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 18 साल के एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बुधवार को बताया ग्रेटर शहर के बीच थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव में एक खाली पड़े प्लॉट में एक दंपति अपना छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। मंगलवार को इकोटेक-3 में सूचना मिली कि एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
मामले में ने शिकायत दर्ज करके पुलिस ने आरोपित को बुधवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।