Rakesh Tikait: दिल्ली में नहीं होगा चक्का जाम, बोले- राजा ने खुद दिल्ली जाम कर दिया
गाजीपुर बार्डर समेत अन्य सीमाओं पर बड़ी तादाद में जुटे किसानों को रोकने के लिए सरकार ने विभिन्न जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। दिल्ली की सीमाओं की सख्त किलेबंदी की गई है।
नई दिल्ली। छह फरवरी को किसानों का प्रस्तावित देशव्यापी चक्का जाम दिल्ली में नहीं होगा। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने समर्थकों से कहा है कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। टिकैत ने कहा कि छह फरवरी को किसानों का प्रस्तावित देशव्यापी चक्का जाम दिल्ली में नहीं होगा। दिल्ली में जो किलेबंदी की गई है, उधर हमें जाना ही नहीं था। उन्होंने कहा कि राजा ने तो खुद दिल्ली जाम कर दिया तो क्या करें।
उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर विगत सत्तर दिनों से आंदोलित हैं। गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर परेड में हुए बवाल के बाद आंदोलन कुछ कजोर जरूर हुआ, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के भावुक होने के बाद किसान एक बार फिर से आंदोलन के लिए एकजुट हो गए हैं।
इस बीच गाजीपुर बार्डर समेत अन्य सीमाओं पर बड़ी तादाद में जुटे किसानों को रोकने के लिए सरकार ने विभिन्न जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। दिल्ली की सीमाओं की सख्त किलेबंदी की गई है। हालांकि इस तरह की सख्ती से किसानों का आंदोलन और तीब्र होता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में लोग किसानों के समर्थन में प्रतिक्रया व्यक्त करने लगे हैं। (Rakesh Tikait)
इन्हीं मुद्दों को लेकर किसान संगठनों ने छह फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने गत दिनों कहा था कि छह फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा। इस दौरान दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों को जाम किया जाएगा। (Rakesh Tikait)