उत्तराखंड- JP नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- राज्य के सभी॰॰॰

img

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा है कि BJP देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ती है न कि नेताओं के बल पर।

उन्होंने जोर देकर कहा कि BJP एक कैडर आधारित पार्टी है और वे इसकी जीत सुनिश्चित करते हैं। नड्डा बुधवार को उत्तराखंड BJP के सीनियर पदाधिकारियों, शक्ति केंद्रों के संयोजकों और प्रभारी को संबोधित कर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष के संबोधन को आईआरडीटी सभागार में पार्टी नेताओं और राज्य के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देखा।

नड्डा ने कहा कि जनता ने 2014, 2017 और 2019 के इलेक्शनों में BJP की पारदर्शिता, सुशासन और सेवा के कारण उसे पसंद किया। उन्होंने घोषणा की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 के चुनाव में BJP भारी बहुमत के साथ उत्तराखंड में विजयी होगी।

अपने संबोधन में नड्डा ने कोरोना आपदा के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत में सबसे बड़ा और सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाया गया, लेकिन इस पर विपक्ष ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।

BJP अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन के टीके लगाए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजनाएं उत्तराखंड को तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाएंगी।

Related News