img

जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की प्लेयर रिनीशा लोहनी ने साम्बो इंडिया एसोसिएशन द्वारा जम्मू में शुरू हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। लोहनी द्वारा सेमीफाइनल एवं फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट जीत दर्ज की है।

Rinisha Lohani, player of Jai Durga Martial Arts Academy

जानकारी के मुताबिक, जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक एवं इंटरनेशनल प्लेयर विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा ने निरंतर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए विगत 2 सालों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है।

रिनीशा ने अपनी इस उपलब्धि का क्रेडिट अपने कोच एवं अपने घरवालों को दिया है। 11 वर्षीय रिनीशा लोहनी आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में क्लास सिक्स की छात्रा है।