img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बुधवार सुबह मौसम साफ रहेगा, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद के दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान और मौसम का हाल

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5°C और अधिकतम 13.1°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शीतलहर का क्रम 10 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

बाहरी क्षेत्रों में कोहरा रहेगा, लेकिन दिन निकलने के साथ मौसम साफ हो जाएगा।

वायु गुणवत्ता (AQI)

न्यूनतम AQI: 55

अधिकतम AQI: 80

दिनभर एवरेज AQI: 66

मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में शीतलहर और धुंध बने रह सकती है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा।