![img](https://prabhatvaibhav.com/wp-content/uploads/2021/11/1600x960_960744-ipl-trophy.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क. आइपीएल 2022 में इस बार लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें पहली बार आईपीएल में खेलने उतरेंगी। 1 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच मेगा ऑक्शन से पहले इन दो फ्रेंचाइजी टीमों के पास विकल्प होगा कि वे ऑक्शन में आने वाले तीन खिलाड़ियों को पहले चुन सकती हैं। इस लिस्ट में दो भारतीय या एक विदेशी खिलाड़ी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
आइपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस टीम जिसको रिटेन कर सकती है उसमें कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी वेस्टइंडीज के आलराउंडर किरोन पोलार्ड को भी रिटेन करने पर चर्चा कर सकती है। वहीं मुंबई की तरफ से रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
आपको बता दे मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को रिटेन नहीं कर सकती है। सूर्यकुमार ने आइपीएल में पहले कुछ सीजन में केकेआर के लिए खेले थे और इसके बाद वो साल 2018 में मुंबई की टीम के साथ जुड़े थे और ज्यादातर सीजन में उन्होंने इस टीम के लिए शीर्ष क्रम पर ही बल्लेबाजी की मुंबई के लिए पहले तीन सीजन में उन्होंने जमकर रन बनाए लेकिन साल 2021 में वो अपनी टीम के लिए ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस सीजन में उन्होंने दो अर्धशतक जरूर लगाए थे, लेकिन ज्यादा प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो पाए, हालांकि इसी साल उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी डेब्यू किया था।