अमेरिकी सांसद के ताइवान दौरे से बुरी तरह तिलमिलाया चीन, कही ये बड़ी बात

img

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका और ताइवान के रिश्तों में मिठास देखकर चीन एक बार फिर तिलमिलाया हुआ है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पांच सांसद 25 नवंबर की देर रात ताइवान पहुंचे तो चीन अमेरिकी नेताओं के ताइवान दौरे से फिर भड़क गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ अमेरिकी 140 करोड़ चीनी लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर रहे। ताइवान, चीन का अविभाज्य हिस्सा है।

25 नवंबर की देर रात अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पांच सांसद ताइवान पहुंचे। ये सांसद ताइवान के सीनियर नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। ताइवान के कारण चीन और अमेरिका के बीच भी तनाव देखा जा रहा है। बता दें कि 1949 में हुए चीन में गृहयुद्ध के बाद से ही ताइवान स्व-शासित रहा है लेकिन चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

अमेरिकी नेताओं के ताइवान दौरे से भड़का चीन

चीन अमेरिकी नेताओं के ताइवान दौरे से फिर तिममिला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मामले को लेकर कहा है कि अमेरिका नेताओं के ताइवान आने ये इस बात नहीं बदला जा सकता है कि दुनिया के 180 देश वन चाइना पॉलिसी को मानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी 140 करोड़ चीनी लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर रहे। ताइवान, चीन का अविभाज्य हिस्सा है।

Related News