Uttarakhand CM ने फहराया 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा, करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनावरण

img

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM) डीडीहाट में प्रदेश की सबसे ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका डीडीहाट की तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के वरदायिनी मंदिर परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी फहराया।

Uttarakhand CM- Pushkar Singh Dhami

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले में भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM) ने वरदायिनी मंदिर परिसर में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे का लोकार्पण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय गान गाया गया और तिरंगे की सलामी ली गई। स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊँची प्रतिमा का निर्माण डीडीहाट नर्सरी चौराहे पर नगर पालिका द्वारा 6.83 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस प्रतिमा को हल्द्वानी के राधे श्याम शर्मा ने बनाया है।

प्रतिमा के अनावरण की सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं- कमला चुफाल 

प्रतिमा को बनने में लगभग दो से ढाई महीने का समय लग गया। नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल का कहना है कि प्रतिमा के अनावरण की सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर पहले से आयोग बना है। आयोग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।

Uttarakhand Cm धामी ने आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Uttarakhand News Today: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व पर घोषित किया राजकीय अवकाश

कश्मीर में चल रहे घटनाक्रम को लेकर उत्तराखंड में हुई कार्रवाई, एसटीएफ ने छात्रों को उठाया

उत्तराखंड: फिर लटक गयी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगार युवक कर रहे ये बड़ी मांग

Well done: उत्तराखंड की इस बेटी ने देश का नाम किया रौशन, अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

Related News