BJP को राजा बेंती की खरी - खरी, कहा - ... अब हिन्दू हिन्दू

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में स्थित बेंती रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पांच साल तक तो ये मुस्लिमों का तुष्टिकरण करते रहे और अब एक बार फिर से बीजेपी ने हिन्दू हिन्दू करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया उदय प्रताप सिंह के सुपुत्र हैं।

राजा बेंती उदय प्रताप सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि बीजेपी के नेता अब हिन्दू की भाषा बोल रहे हैं, पांच साल तक मुस्लिमों का तुष्टिकरण करने के बाद। उदय प्रताप सिंह के इस बयान के बाद प्रतापगढ़ से लेकर लखनऊ तक सियासी कयासों का बाजार गर्म हो गया है। सियासत के जानकार राजा बेंती के बयान के निहितार्थ तलाश रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऱाजा उदय प्रताप सिंह राजनीति से दूर ही रहते हैं। उन्होंने न तो कभी अपने बेटे राजा भैया के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और न ही कभी उनके लिए वोट ही मांगा। राजा बेंती आज तक किसी सियासी पार्टी के मंच पर भी नहीं नजर आये हैं। कहा जाता है कि उन्हें किसी के आगे हाथ जोड़ना पसंद नहीं है। यही नहीं उनकी बहादुरी के किस्से भी मशहूर हैं।

राजा उदय प्रताप सिंह की प्रतापगढ़ समेत पूरे अवध क्षेत्र में गजब की प्रतिष्ठा है। क्षत्रियों में वह शिरमौर माने जाते हैं। वह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सलंग्न रहते हैं। देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहा है। क्षत्रिय समाज सत्तारूढ़ बीजेपी से नाराज चल रहा है। ऐसे समय में राजा बेंती के ताजा बयान के निहितार्थ गहरे हैं। बीजेपी के रणनीतिकार भी पशोपेश में पड़ गए हैं। 

Related News