
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बिहार सरकार ने सोमवार को राजस्व व भूमि सुधार विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 72 राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन तबादलों में अंचल स्तर पर व्यापक फेरबदल देखने को मिला है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
नई नियुक्तियों के अनुसार, कवि भूषण प्रसाद को पटना सिटी का राजस्व अधिकारी बनाया गया है, जबकि विमल कुमार गुप्ता को पाटलिपुत्र अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। धनजय कुमार को परैया (गया), मनोज कुमार को सिंघवारा (दरभंगा), विश्वजीत कुमार को सरायरंजन (समस्तीपुर), विजय कुमार सिंह को बरौली (गोपालगंज) और विनय कुमार चौधरी को नौबतपुर (पटना) का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा बिनोद कुमार पाण्डेय को अरेराज (पूर्वी चंपारण) और रविंद्र राम को दरौंदा (सिवान) का नया राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है। राघव सिंह को गड़हनी (भोजपुर), रामेश्वर कुमार सिंह को बेलसर (वैशाली), रौशन कुमार को लखीसराय सदर, राजीव कुमार को भभुआ (कैमूर) और संजीव कुमार को सोनपुर (सारण) की नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह फेरबदल सरकार की प्रशासनिक दक्षता और सेवा वितरण में सुधार लाने की पहल का हिस्सा बताया जा रहा है।