img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बगहा पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलाई माह में एक सघन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में इस कार्रवाई में कुल 295 अभियुक्त पकड़े गए, जिनमें से 125 एसआर और 170 एनएसआर थे।

इस दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और पॉस्को एक्ट से संबंधित गंभीर मामलों सहित कुल 23 मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए। अदालत से सजा पाए आरोपियों में हत्या के आठ, दहेज हत्या के दो, बलात्कार का एक, गांजा से जुड़े एक और अन्य मामलों के नौ दोषी शामिल हैं। इस विशेष अभियान में नकदी, जमीन, वाहन, बैंक खाते और अन्य संपत्तियों की कुर्की-जब्ती भी की गई।

बगहा पुलिस की अन्य उपलब्धियां:
जुलाई में 644 पासपोर्ट सत्यापन किए गए, 2145 चरित्र प्रमाणपत्र जारी किए गए और 213 जनशिकायतों का निपटारा किया गया। गुंडा प्रवृत्ति में 76 नाम दर्ज किए गए, डोजियर पंजी में 12 प्रविष्टियां हुईं। सीसीए तीन के तहत 12 कार्रवाई की गई। बीएनएस की धारा 126 (107) में 215 और धारा 135 बीएनएस में 2145 निरोधात्मक कार्रवाई हुई। वारंट निष्पादन में 615 बीडब्ल्यू, 925 एनबीडब्ल्यू, 36 बेतामिला, 6 स्थायी वारंट, 84 समन, 113 इश्तेहार और 68 कुर्की की गई।

शराब मामलों में 77 गिरफ्तारियां हुईं, 995 लीटर शराब बरामद की गई, 16 वाहन जब्त किए गए और 1733 लीटर शराब नष्ट की गई। अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर, दो मोबाइल, दो बंदूकें और 85 कारतूस भी जब्त किए गए।

थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया:
उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ थानाध्यक्षों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। बगहा अनुमंडल के चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार, बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार को द्वितीय और पठखौली थानाध्यक्ष ह्दायानंद सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। रामनगर अनुमंडल में प्रथम पुरस्कार रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को, द्वितीय लौकरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को और तृतीय बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार को दिया गया। वहीं, लापरवाही के मामले में एक थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।