img

डीके शिवकुमार का दावा - कर्नाटक की कांग्रेस सरकार गिराने के लिए किया जा रहा है ‘शत्रु भैरवी यज्ञ’

img

बेंगलुरु : कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक सनसनीखेज दावा किया है। डीके शिवकुमार ने कहा है कि केरल से कर्नाटक सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केरल के एक मंदिर में ‘शत्रु भैरवी यज्ञ’ किया जा रहा है। कर्नाटक के कुछ नेता अघोरियों की मदद से यह काम करा रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरे पास उनके यज्ञ से अधिक ईश्वर और लोगों का आशीर्वाद है।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि केरल में मेरे और हमारी सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा प्रयोग चल रहा है। मिझे जानकारी मिली है कि शत्रु संहार के लिए केरल में राजराजेश्वरी मंदिर के निकट शत्रु भैरवी यज्ञ किया जा रहा है। इस यज्ञ के लिए पंच बलि दी जा रही हैं। अघोरियों से संपर्क किया जा रहा है।

डीके शिवकुमार ने कहा कि अनुष्ठान में शामिल लोगों ने उन्हें बताया है कि केरल में यज्ञ कौन करा रहा है। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस तरह के यज्ञों और अनुष्ठानों में विश्वास करते हैं, उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति की आस्था पर आधारित है। उन्हें मेरे खिलाफ कोई भी प्रयोग करने दें, ईश्वरीयशक्ति मुझे बचाएगी।

करनाकाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ये सब कौन कर रहा ? के जवाब में शिवकुमार ने कहा कि मैं सब जानता हूं। वे इसमें विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि केरल के राजराजेश्वरी मंदिर में कुछ विरोधी राजनीतिक लोग ऐसा करवा रहे हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि उनके यज्ञ से अधिक, मेरे पास ईश्वर और जनता का आशीर्वाद है। 

Related News