img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : 2025 एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 9 सितंबर से होनी है। यह सिर्फ़ तीसरी बार होगा जब एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले 2016 और 2022 में एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस दौरान भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। कोहली अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

टी20 एशिया कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज़

विराट कोहली

टी20 एशिया कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 10 मैचों में लगभग 86 की औसत से 429 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132 का रहा है।

मोहम्मद रिज़वान

पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रिजवान ने 6 मैचों में 56.20 की औसत और 117.57 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। रिजवान ने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 9 मैचों में 30.11 की औसत और 141.14 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

बाबर हयात

हांगकांग के खिलाड़ी बाबर हयात ने 5 मैचों में 47 की औसत और लगभग 147 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए हैं। इसमें 1 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।

इब्राहिम ज़दरान

इस लिस्ट में अफगानिस्तान के बल्लेबाज जादरान का नाम भी शामिल है। जादरान ने 5 मैचों में 65.33 की औसत से 196 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 104.25 का रहा है।

भानुका राजपक्षे

श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 6 मैचों में 48 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं। इसमें 1 अर्धशतक शामिल है।

सब्बीर रहमान

बांग्लादेश के बल्लेबाज सब्बीर रहमान इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। रहमान ने 36.20 की औसत और 122.29 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 अगस्त को एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाते हुए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है, जबकि गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।