img

India News Live,Digital Desk : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का दुखद निधन हो गया है। उनके सम्मान में गुजरात सरकार ने 16 जून 2025 को पूरे राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

सरकार ने यह फैसला विजय रूपाणी के सार्वजनिक जीवन में दिए गए अहम योगदान और राज्य के प्रति उनकी निष्ठा को श्रद्धांजलि स्वरूप लिया है। उनके निधन से पूरे राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

16 जून को अंतिम यात्रा और दर्शन कार्यक्रम (सोमवार)

सुबह 11:00 बजे: रूपाणी के गांधीनगर आवास से पार्थिव शरीर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लिए रवाना होगा।
11:30 बजे: पार्थिव शरीर सिविल अस्पताल पहुंचेगा।
11:30 – 12:30 बजे: अहमदाबाद सिविल अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना।
12:30 बजे: राजकोट के लिए हवाई यात्रा।
2:00 बजे: राजकोट एयरपोर्ट से ग्रीनलैंड चौकड़ी पहुंचना।
2:30 – 4:00 बजे: ग्रीनलैंड चौकड़ी से उनके निवास (प्रकाश सोसायटी, राजकोट) तक भव्य अंतिम यात्रा।
4:00 – 5:00 बजे: आमजन के लिए अंतिम दर्शन।
5:00 – 6:00 बजे: अंतिम यात्रा उनके घर से रामनाथपारा श्मशान घाट तक।
6:00 बजे: रामनाथपारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार।

प्रार्थना सभाएं: भावभीनी श्रद्धांजलि

राजकोट में सभा
तारीख: मंगलवार, 17 जून 2025
समय: दोपहर 3:00 – शाम 6:00 बजे
स्थान: रेसकोर्स ग्राउंड, राजकोट

गांधीनगर सभा (पहली)
तारीख: गुरुवार, 19 जून 2025
समय: सुबह 9:00 – दोपहर 12:00 बजे
स्थान: हेलीपैड ग्राउंड, सेक्टर-17, गांधीनगर

भाजपा की श्रद्धांजलि सभा
तारीख: शुक्रवार, 20 जून 2025
समय: शाम 4:00 – शाम 6:00 बजे
स्थान: कमलम, कोबा, गांधीनगर