img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब में मंगलवार को तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही। लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, रोपड़ और संगरूर जैसे जिलों में ओले गिरने से तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में शिमला, रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम में भारी हिमपात हुआ। अटल टनल रोहतांग और लाहुल घाटी का संपर्क बंद हो गया। डलहौजी और शिमला-रामपुर एनएच सहित शिमला-चौपाल मार्ग भी प्रशासन ने बंद कर दिया है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। श्रीनगर हवाई अड्डे पर 58 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सोनमर्ग में हिमस्खलन हुआ, जिससे आसपास का क्षेत्र प्रभावित हुआ। भद्रवाह में फंसे 60 लोग और 40 सैनिक सुरक्षित निकाले गए।

कृषि पर असर

कृषि विशेषज्ञ डॉ. बलदेव सिंह के अनुसार, पंजाब में लगभग 35 लाख हेक्टेयर में बुवाई गई गेहूं की फसल को बारिश और ओलावृष्टि से लाभ मिलेगा। हालांकि, ज्यादा पानी जमा होने से आलू की फसल को नुकसान का खतरा है।