
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : शारदीय नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होते हैं। इस बार नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होकर 01 अक्टूबर तक चलेगा। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सपनों में मां दुर्गा को देखना अत्यंत शुभ माना जाता है।
सपने में मां दुर्गा के दर्शन केवल धार्मिक भावना ही नहीं जगाते, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकेतों को भी दर्शाते हैं। कुछ सपने सीधे भविष्य की खुशखबरी देते हैं, तो कुछ सावधानी बरतने की चेतावनी। अगर आपने इस नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन किए हैं, तो जानिए इन सपनों के अर्थ और मिलने वाले संकेत।
सपनों में मां दुर्गा दिखने के शुभ संकेत
मूर्ति के दर्शन:
स्वप्न शास्त्र कहता है कि नवरात्र में सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना बेहद शुभ होता है। ऐसा सपना दुखों और संकटों से मुक्ति के संकेत देता है और जीवन में मां की कृपा का आगमन दर्शाता है।
मंदिर में दर्शन:
अगर सपने में मां दुर्गा का मंदिर दिखाई दे, तो यह मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। मां की आशीर्वाद से इच्छित फल मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
आरती का दृश्य:
सपनों में मां दुर्गा की आरती देखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि जीवन की बड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। इसके अलावा, नौकरी या किसी महत्वपूर्ण अवसर की प्राप्ति के भी संकेत मिल सकते हैं।
शेर पर सवार मां दुर्गा:
अगर सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखा जाए, तो यह बहुत ही उत्तम संकेत है। इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण, धन लाभ, शत्रुओं पर विजय और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना होती है।
कन्या के दर्शन:
नवरात्र में सपनों में कन्या (कन्यादान या युवा रूप) दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। यह धन, वैभव, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद भी मिल सकता है।