कपूर के चमत्कारी टोटके : करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

img

डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में इस्तेमाल किए जाने वाले कपूर का विशेष महत्व होता है। सभी प्रकार के पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल होता है। कुछ खास पूजा में तो कपूर एक आवश्यक सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। पूजा में अगर कपूर का इस्तेमाल न किया जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा कपूर का इस्तेमाल नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भी किया जाता है। मान्यतानुसार कपूर की सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। आइए जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ टोटकों के बारे में ...

यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आप लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें और कपूर जलाकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इसी तरह यदि आप फिजूल खर्च से परेशान हैं, तो घर में कपूर का दिया जलाएं। अच्छी नौकरी पाने के लिए रोजाना सुबह नहाकर कपूर जलाकर ईश्वर की आराधना करें।

वास्तु दोष होने के कारण घर की शान्ति एवं सुकून भंग होती है और परिवार में कलह रहती है। ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन क आगमन होता है। वैसे भी घर में सुबह शाम कपूर जलाना चाहिए, इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए पूजा घर में नियमित कपूर जलाने से लाभ होता है। अगर मन में बुरी शंका हो रही है तो हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर में लौंग डालकर आरती करें। इसी तरह पुराणी बीमारी दूर करने के लिए पानी में कपूर के तेल की 2-3 बूंदें डालकर नहाएं। इससे तमाम तरह के रोगों से छुटकारा मिलेगा।

यदि कठिन प्रयासों के बाद भी कोई काम नहीं बन रहा है या फिर किसी भी काम को करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो घर में एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूरजलाएं। इससे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे और जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। 
 

Related News