
Prabhat Vaibhav, Digital Desk: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में इस महीने का मेला शुरू हो चुका है। आज का दिन खास है क्योंकि निर्जला एकादशी भी इसी दिन पड़ी है। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन को उमड़े हैं। मान्यता है कि इस दिन बाबा की सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के दुखों का अंत होता है।
अगर आप भी इस शुभ दिन बाबा को भोग चढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाटूश्याम जी को चढ़ाना सबसे अधिक फलदायी माना जाता है।
खाटूश्याम जी को प्रिय भोग और सामग्री
1. कच्चा गाय का दूध:
बाबा श्याम को गाय का कच्चा दूध बहुत प्रिय है। यह पहला भोग माना जाता है जो उन्होंने खाटू भूमि पर स्वीकार किया था। मान्यता है कि इससे संतान सुख और घर में समृद्धि आती है।
2. खीर और चूरमा:
खीर और चूरमा बाबा का विशेष भोग माना जाता है, खासतौर पर द्वादशी पर। इसे अर्पित करने से भक्तों की इच्छाएं शीघ्र पूरी होती हैं।
3. पंचमेवा:
सूखे मेवों से बना पंचमेवा का प्रसाद लंबे समय तक खराब नहीं होता और इसे शुभ अवसरों पर अर्पित करना शुभ फल देता है। इससे घर में धन और खुशहाली आती है।
4. मावे के पेड़े:
दूध से बनी मिठाइयों में खोये के पेड़े बाबा को बेहद प्रिय हैं। इनसे बाबा जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
खास वस्तुएं जो जरूर चढ़ाएं
1. गुलाब के फूल और इत्र:
गुलाब बाबा श्याम का सबसे प्रिय फूल है। गुलाब की माला और इत्र चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।
2. मोरपंख:
मोरपंख भी बाबा को अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और हर कार्य में सफलता मिलती है।