
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बिहार सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में राज्य के 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों और प्रमंडलों में नए जिलाधिकारी (DM) और आयुक्त (Commissioner) की नियुक्ति की गई है।
त्यागराजन अब पटना के नए डीएम बनाए गए हैं। इससे पहले वे गया के जिलाधिकारी थे। वहीं, चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जो पहले पटना के डीएम थे।
इसके अलावा कई प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं :
कौशल किशोर अब दरभंगा प्रमंडल के नए आयुक्त होंगे।
राजीव रोशन को सारण का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया।
अवनीश कुमार सिंह, मुंगेर के नए कमिश्नर बने हैं।
राजकुमार को तिरहुत का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया।
हिमांशु कुमार को भागलपुर का आयुक्त बनाया गया है।
कुछ प्रमुख जिला स्तरीय बदलाव :
नवीन कुमार (राज्य परिवहन आयुक्त) अब खगड़िया के डीएम हैं।
कौशल कुमार सुपौल से स्थानांतरित होकर दरभंगा के डीएम बने।
कुंदन कुमार पूर्णिया से नालंदा भेजे गए।
अरविंद कुमार वर्मा अब मुंगेर के डीएम होंगे।
धर्मेंद्र कुमार (स्वास्थ्य निगम के एमडी) को पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया।
नवदीप शुक्ला को बांका का डीएम बनाया गया है।
आनंद शर्मा अब मधुबनी के नए जिलाधिकारी होंगे।
कुछ अन्य नियुक्तियां :
नवीन (संसदीय कार्य विभाग) अब जमुई के डीएम होंगे।
डॉ. विद्यनंद सिंह बक्सर के डीएम बने।
सुनील अब कैमूर के डीएम हैं।
पवन कुमार सिन्हा को गोपालगंज का डीएम नियुक्त किया गया।
शशांक शुभंकर गया के डीएम होंगे।
आदित्य प्रकाश सिवान के डीएम बनाए गए हैं।
सावन कुमार अब सुपौल के डीएम होंगे।
वर्षा सिंह वैशाली की नई डीएम बनीं।
अंशुल कुमार को पूर्णिया का डीएम बनाया गया है।
दीपेश कुमार मधुबनी से सहरसा भेजे गए हैं।
बिहार सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों में प्रशासनिक कामकाज की दिशा में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।